कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर कौलागढ़ में चेकिंग के दौरान बीती रात पकड़े गए एक करोड़ 55 लाख कहां से किसके लिए आए थे दून में शनिवार को ये सवाल हर किसी की जुबां पर था। सियासी गलियारों से लेकर आम जन तक हर जगह चर्चा थी कि आखिर इतना कैश दून में किसे देने के लिए आया था।
कौन वो मुखबिर था जिसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। चर्चा है कि प्रदेश के एक बड़े अधिकारी के लिए ये रकम लाई गई थी पर वह इससे संतुष्ट नहीं थे। उनकी ख्वाहिश इससे कहीं ज्यादा की थी। गाड़ी के सीक्रेट केबिन में छिपाकर लाई गई रकम के बारे में कुछ विवाद हो गया। इसी के चलते इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचा दी गई।
सूत्रों की मानें तो ग्रे रंग की ये गाड़ी उत्तर प्रदेश से चली थी और यूपी में ही इसने दो-तीन स्थानों से रकम एकत्र की थी। दून के साथ ही यमुनानगर में भी इसको पैसों की डिलिवरी करनी थी। चर्चा है कि किसी अन्य स्थान पर जो रकम रखनी थी वहां ज्यादा रख दी। बताया जा रहा है कि दून में भी ये गाड़ी सुभाष रोड, राजपुर रोड जैसे कुछ इलाकों में देखी गई थी।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.