बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक : बीकेटीसी

बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक : बीकेटीसी

 बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि सभी सामान्य तरीके से मंदिरों में दर्शन करेंगे। आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई। वहीं सीएम धामी ने भी बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया।

 

digital products downlaod

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा केदार के कपाट खुलने पर चारधाम यात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों को अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु यात्रा के दौरान डिजिटल उपवास रखते हुए, राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को जीने का प्रयास भी करें। इससे उन्हें एक अलग संतुष्टि मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने संदेश में कहा, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। बाबा केदार के दर्शन सहित चारधामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्राओं से भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी थी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य और जगद्गुरु माध्वाचार्य ने भी अपने धर्म विचारों को समृद्ध करने के लिए बदरीनाथ की यात्रा की थी।

हिमालय की गोद में विराजमान ये चारोंधाम हमारी शाश्वत आस्था और विश्वास के दिव्य केंद्र हैं। हर वर्ष विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के लोग यहां पहुंचते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव को और अधिक सशक्त करते हैं। इस वर्ष की यात्रा भी इसी परंपरा का विस्तार है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/