प्रदेश सरकार ने सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी

प्रदेश सरकार ने सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी

प्रदेश सरकार ने सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष एहतियात बरतने के साथ दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। सरकार ने चारधामों के दर्शन के लिए कम से कम सात दिन का यात्रा प्लान बनाने की सलाह दी है।

यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। यह प्रक्रिया पर्यटक सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी है। पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन या भौतिक काउंटरों के माध्यम से उपलब्ध है। पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रियों को मैसेज प्राप्त होगा।

 

digital products downlaod

इसमें क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पहचान संख्या होगी। धामों में अधिकृत यात्री मित्र के माध्यम से फर्जीवाड़े से बचाव के लिए इसे स्कैन करेंगे। यात्रियों को केवल निर्धारित तिथि पर ही धाम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दर्शन के लिए टोकन पंजीकरण दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्राप्त होगा। भौतिक सत्यापन बड़कोट, हिना, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में किया जा रहा है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/