चारधाम यात्रा-2026 को लेकर IG पी एंड एम ने हरिद्वार में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर IG पी एंड एम ने हरिद्वार में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

▪️ पार्किग, हॉल्टिंग, रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत, पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, उत्तराखण्ड- श्रीमती विम्मी सचदेवा ने आज जनपद हरिद्वार का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

 

उन्होंने हरिद्वार के सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्री नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चारधाम यात्रा के ‘प्रवेश द्वार’ हरिद्वार में व्यापक सुरक्षा प्रबंधों और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विचार-विमर्श कर पार्किंग स्थलों, पड़ाव हेतु चयनित स्थानों, पंजीकरण केंद्रों सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने तैयार रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक के उपरांत, श्रीमती विम्मी सचदेवा ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग पॉइंट्स और रजिस्ट्रेशन सेंटर्स का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी उपाय समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

digital products downlaod

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/