राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अचानक दो गुलदार धमक गए

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अचानक दो गुलदार धमक गए

पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन भी दो गुलदार स्कूल की दीवार पर दिखे तो वहां हड़कंप मच गया।

विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौं में शनिवार सुबह अचानक दो गुलदार धमक गए। उन्हें देख प्रार्थना स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के समय रहते कमरों में पहुंच जाने से बड़ी घटना टल गई। बच्चों की जान को खतरा देखते हुए सोमवार व मंगलवार को स्कूल बंद रहेगा।

digital products downlaod

राप्रावि सासौं में शनिवार सुबह प्रार्थना स्थल पर शिक्षक एवं कई विद्यार्थी मौजूद थे। विद्यालय के निकट से टैक्सी कैब से गुजरते हुए गांव के वाहन चालक शुभम रावत ने विद्यालय की चहारदीवारी के सामने दो गुलदारों को देखा।

वहां मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने और वाहन चालक के कार का हॉर्न बजाने से गुलदार भागे। सहायक अध्यापक विकास चंद्र कैंथोला ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना सभा चल रही थी तभी विद्यालय में गुलदार घुसने का शोर मचा, तो आनन-फानन में छात्र-छात्राओं को तेजी से कमरों में भेजा गया। इस दौरान बच्चे काफी भयभीत रहे।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/