सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर भाजपा विधायक का मुसीबत

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर भाजपा विधायक का मुसीबत

वायरल पत्र भाजपा और विधायक पांडेय के लिए मुसीबत बना हुआ है। पार्टी ने विधायक को मामला स्पष्ट करने के लिए कहा है, जिसकेबाद आज वह मीडिया के सामने आए।

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर भाजपा और विधायक अरविंद पांडेय दोनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से बात की है। आज सोमवार को विधायक अरविंद पांडेय मीडिया के सामने आए। 

कांग्रेस की ओर से विधायक पांडेय के कथित पत्र को लेकर मामला उठा है, वह प्रदेश भाजपा के साथ- साथ विधायक पांडेय के लिए भी मुसीबत बन गया है। पार्टी विधायक पांडेय से स्पष्ट कराना चाहती है कि यह पत्र उनका है या नहीं है? अगर उनका यह पत्र नहीं है, तो वह इसे स्पष्ट करें।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विधायक अरविंद पांडेय से बात भी हुई। आज पत्रकारवार्ता कर विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल पत्र फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। विधायक ने उनका पत्र होने की बात इंकार करने के साथ उसे गलत बताया है।

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/