उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

बारिश और तूफान के चलने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। उधर, शुक्रवार को दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से राहत मिली।

digital products downlaod

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/