भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति

भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति

 

बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। इससे आरोपियों और आसपास रहने वाले परिवार भी दहशत में थे। सूत्रों के अनुसार, शनिवार और रविवार रात को आरोपियों, पूर्व प्रधान इस्पाक के परिजनों और आसपास रहने वाले परिवारों ने गांव छोड़ दिया। अधिकतर परिवार सहारनपुर में अपने रिश्तेदारों के घर चले गए।


digital products downlaod

हत्याकांड के बाद से बैरागीवाला गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अन्य संगठन और स्थानीय हिंदू लोगों की भीड़ जुटने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। भीड़ कभी मस्जिद तो कभी आरोपियों के मकानों की और बढ़ रही थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए थे।

 

सूत्रों के अनुसर इससे घरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल था। पूर्व प्रधान इस्पाक के परिवार को भी अपनी सुरक्षा की आशंका सता रही थी।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/