पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे कारोबार रोजगार का बड़ा माध्यम बना

पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे कारोबार रोजगार का बड़ा माध्यम बना

सरकार ने दो नियमावली को मर्ज कर उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली 2026 लागू करने का निर्णय लिया है।

पर्यटन व्यवसाय में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अब समूह बना कर होम स्टे को संचालित किया जा सकेगा। कैबिनेट ने होम स्टे के लिए दो अलग-अलग नियमावली को मर्ज कर उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी है।

 

digital products downlaod

 

पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे कारोबार रोजगार का बड़ा माध्यम बन रहा है। पूर्व में होमस्टे व बेड एंड ब्रेकफॉस्ट के लिए अलग-अलग नियमावली लागू थी। होमस्टे योजना में उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को सब्सिडी देने का प्रावधान था। जबकि बाहरी राज्यों के लोगों की ओर से किराये के भवन या अपनी निजी भूमि पर संचालित होमस्टे को बेड व ब्रेकफॉस्ट योजना में पंजीकरण करने का प्रावधान किया गया। अब सरकार ने दोनों नियमावली को मर्ज कर उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली 2026 लागू करने का निर्णय लिया है।

इसमें होमस्टे के तहत कमरों की संख्या को पांच से बढ़ाकर आठ किया गया है। इसके अलावा पंजीकरण नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाया गया। नवीनीकरण शुल्क ऑनलाइन भुगतान करने पर स्वत: ही नवीनीकरण माना जाएगा।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/