
उधर मानसून की देरी का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी चटक धूप खिलने से गर्मी तेवर दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राहत मिलने के आसार हैं।
मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए तो राहत का भी अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। 24 जून को दून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार है।
इसके अलावा देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जून तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी हिस्साें में भी मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.




