भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी, जब नौ महिला सैन्य अफसर यहां से पहली बार पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होंगे। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दून पहुंच गईं। वह परेड की मुख्य अतिथि होंगी।

 

शनिवार को सुबह आईएमए के ऐतिहासिक परेड मैदान में जेंटलमैन कैडेट्स कदमताल करते हुए सेना के अनुशासन, राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए अंतिम पग पार करेंगे। पासिंग आउट सेरेमनी में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इनमें नौ महिला कैडेट सहित कुल 481 कैडेट भारतीय हैं।

digital products downlaod

 

उनके साथ 16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी पासआउट होकर अपने देश की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे। यह दूसरा मौका है जबकि कोई महिला राष्ट्रपति आईएमए की परेड में मुख्य अतिथि हैं। इससे पहले प्रतिभा पाटिल भी परेड की सलामी ले चुकी हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/