भीषण गर्मी की चपेट में दून गर्मी से बेहाल

भीषण गर्मी की चपेट में दून गर्मी से बेहाल

कभी सुहावने मौसम के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। इस कारण दून की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने आज भी तेज तपिश और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन डिग्री ज्यादा 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर साफ नजर आया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी भीड़ न के बराबर रही।

जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सिर और चेहरे को ढककर निकलते नजर आए। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।

 

मौसम के इस बदले मिजाज ने दून की उस पहचान को चुनौती दी है, जिसके लिए यह शहर जाना जाता था। फिलहाल, हर किसी की नजरें आसमान पर टिकी हैं और लोग बारिश या ठंडी हवाओं के इंतजार में हैं, ताकि इस तपिश से कुछ राहत मिल सके। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि सोमवार को भी इस गर्मी से खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसलिए लोगों को खासकर दोपहर के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

digital products downlaod

– पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

– अगले एक दो दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

– उसके बाद अगले तीन चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/