
इस कंट्रोल रूम से 24 घंटे यात्रा की निगरानी की जाएगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया था।
गढ़वाल रेंज कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा के पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस के साथ-साथ पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है।
इनके अलावा एसडीआरएफ, एटीएस और बम निरोधक दस्ते और जल पुलिस की टीमें भी अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण ओर निगरानी के लिए ड्रोन भी विभिन्न स्थानों से निगरानी करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल और हाल्टिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने जिन अधिकारियों को यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे उन सभी ने निरीक्षण पूरे कर सभी को दिशा निर्देशित कर दिया है। यातायात सुचारू रखने के लिए मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंड स्लाइड जोन को चिह्नित कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल व अन्य विभागों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.



