उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिलने से गर्मी ने भी परेशान किया

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिलने से गर्मी ने भी परेशान किया

रविवार को धूप के साथ उमस ने भी परेशान किया। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। हालांकि दिन भर धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

 

digital products downlaod

रविवार को सुबह से चटक धूप के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रहा। पर्वतीय इलाकों के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/