
यूपीसीएल ने जून के लिए ईंधन और बिजली खरीद लागत समायोजन (एफपीपीसीए) की नई दरें जारी कर दी हैं। ये दरें एक जून से 30 जून की अवधि के बीच लागू होंगी।
यूपीसीएल बाजार से जो बिजली खरीदता है, उसकी दरें नियामक आयोग की निर्धारित दरों से अधिक होने पर वसूली हर महीने उपभोक्ताओं से करता है। अगर बाजार से सस्ती बिजली खरीद होती है तो उसी हिसाब से छूट दी जाती है। गर्मियों के सीजन में यूपीसीएल को बाजार से महंगी बिजली मिल रही है, जिस कारण एफपीपीसीए की दरें भी बढ़ गई हैं।
यूपीसीएल के मुख्य अभियंता व्यावसायिक एनएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एफपीपीसीए की नई दरें जारी कर दी गई हैं जो इस महीने के बिल में वसूल की जाएंगी। आपको बता दें कि मई माह के बिल में भी एफपीपीसीए दरों के हिसाब से बिजली बिल अधिक आया था।
यह निर्णय उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नियमों और टैरिफ ऑर्डर के प्रावधानों के तहत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-45 के तहत लिया गया है। हालांकि, ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं पर यह सरचार्ज लागू नहीं होगा।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.




