मसूरी में प्रशासन ने शटल सेवा शुरू की

मसूरी में प्रशासन ने शटल सेवा शुरू की

टैंपो ट्रैवल्स जैसे बड़े वाहनों को किंग्रेग में रोका और उनकी सवारी को शटल सेवा से लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस क्षेत्र तक पहुंचाया गया।

पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रशासन ने शटल सेवा शुरू की है। यह पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगी। शुक्रवार से किंग्रेग पार्किंग से सेवा आरंभ हुई।

digital products downlaod

एसडीएम राहुल आनंद ने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान और पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के साथ इसका उद्घाटन किया। टैंपो ट्रैवल्स जैसे बड़े वाहनों को किंग्रेग में रोका और उनकी सवारी को शटल सेवा से लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस क्षेत्र तक पहुंचाया गया।

शुरुआत में कुछ सैलानियों ने नाराजगी जताई थी पर अधिकारियों ने फायदे समझाकर उन्हें संतुष्ट किया। राहुल आनंद ने बताया कि यह सेवा शहर की सड़कों को जाम मुक्त रखेगी। निजी और छोटे वाहनों को बिना रोक-टोक के शहर में जाने दिया जा रहा है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी और यह सेवा पूरे पर्यटन सीजन के लिए चलेगी।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/