जनगणना का अगले साल होने वाला दूसरा चरण भी पूरी तरह से डिजिटल होगा

जनगणना का अगले साल होने वाला दूसरा चरण भी पूरी तरह से डिजिटल होगा

 उसमें भी स्व गणना का मौका पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा। दून पहुंचे भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इस बार डिजिटल होने के नाते जनगणना के आंकड़े जल्द आ जाएंगे।

digital products downlaod

बृहस्पतिवार को जनगणना निदेशालय के नए कार्यालय में हवन-पूजन के बाद जनगणना आयुक्त नारायण ने टीएचडीसी कालोनी में चल रहे पहले चरण के भवन गणना कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हर्षिता तिवारी के आवास नंबर 40 पर जनगणना प्रक्रिया परखी। प्रगणक हसीना जैदी और सुपरवाइजर भूपेंद्र बिष्ट ने मौके पर प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक लोगों को यह भी बताएं कि उनकी दी हुई जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी।

 

इसके पहले मीडिया से बातचीत में जनगणना आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड के जिन दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है, वहां भी मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से जनगणना कर सकते हैं। ये एप ऑफलाइन मोड में काम करता है जो कि नेटवर्क में आते ही पूरा डाटा अपडेट कर देता है। उन्होंने ये भी बताया कि अगले साल 10 से 28 फरवरी के बीच होने वाला जनगणना का दूसरा चरण भी पूरी तरह से डिजिटल मोड में ही होगा।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/