मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी

मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी

हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का ऋषिकेश पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।  उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।

 

digital products downlaod

कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज शिकायत के अनुसार गंगानगर निवासी कारोबारी अतुल गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे।शिकायत में कहा गया कि अनुज गोयल खुद को पुलिस से सेटिंग रखने वाला बताता था और मामला दबाने के नाम पर 20 से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

 

डर और दबाव के चलते आरोपितों ने कारोबारी से शुरुआती तौर पर दो लाख रुपये भी वसूल लिए थे। इसके बाद भी लगातार बाकी रकम मांगी जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की निगरानी में टीम ने मोबाइल सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान शुभम चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक लाख 83 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह रकम कारोबारी से वसूले गए पैसों का हिस्सा थी। इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल को लच्छीवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Cyber crime is rapidly increasing across India, and Uttarakhand is no exception. From online fraud, phishing scams, hacking, digital extortion, fake investment schemes, OTP scams, social media blackmail, and financial cyber attacks — people are becoming targets every day.

In this special Doonited News Podcast Discussion, we talk about the growing concerns of cyber crime in Dehradun and Uttarakhand, the challenges faced by law enforcement agencies, public awareness, digital safety measures, and what citizens can do to stay protected online.

Podcast Link

 

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/