सेमीफाइनल में कासिगा-ए की दमदार जीत, सिंधिया स्कूल ने भी आसान मुकाबला जीता

सेमीफाइनल में कासिगा-ए की दमदार जीत, सिंधिया स्कूल ने भी आसान मुकाबला जीता

8 वें ऑल इंडिया पी.सी. बत्ता मेमोरियल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के  सेमीफाइनल मुकाबले में कासिगा स्कूल-ए और  द सिंधिया स्कूल,ग्वालियर ने फाइनल में जगह बनाई

कासिगा स्कूल, देहरादून में आयोजित 8वें ऑल इंडिया पी.सी. बत्ता मेमोरियल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। आज के  दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का आगाज किया । यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता रहा है।

 

 

पहले सेमीफाइनल में कासिगा स्कूल की टीम ए ने वेल्हम बॉयज़ स्कूल को 40 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कासिगा स्कूल-ए ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें अयानवीर भाटिया ने महत्वपूर्ण 40 रन बनाए। जवाब में वेल्हम बॉयज़ स्कूल की टीम 17.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गई । ऋषभ डागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए  मात्र 15 रन देकर 4 विकेट लिए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। ऋषभ डागर को  उत्कृष्ट गेंदबाज़ी के लिए “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

 

 

दूसरे सेमीफाइनल में द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर ने बी के  बिरला स्कूल, पुणे को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बी के बिरला स्कूल की टीम 16.4 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंधिया स्कूल ने 12.3 ओवर में 4  विकेट पे 77 बनाकर आसान जीत दर्ज की। अर्जुन कोठारी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष आहूजा ने नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई । अर्जुन कोठारी को  उत्कृष्ट गेंदबाज़ी के लिए “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

इन परिणामों के साथ कासिगा स्कूल-ए और द सिंधिया स्कूल,ग्वालियर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां दोनों मजबूत टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

 

digital products downlaod

 

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद उत्साहजनक होने की संभावना है, जिसमें दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/