
” जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तम्भ ” नागपुर चैप्टर ने किया राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस – 2026 का भव्य आयोजन
पूरे देश में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया ने मंगलवार,21 अप्रैल को उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस मनाया| इस वर्ष की थीम थी — ” जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ ”

नागपुर चैप्टर के मित्रों ने भी सिविल लाइन्स स्थित रवि भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया | जनसंपर्क गीत के साथ प्रारम्भ इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री गजानन निमदेव,सूचना आयुक्त,नागपुर विभाग महाराष्ट्र सरकार थे|विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनायक महामुनि,IAS मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद,नागपुर और श्रीमती शिवानी दाणी वखरे,अध्यक्ष ,स्थाई समिति,नागपुर महानगरपलिका थीं|PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) के श्री एस पी सिंह ने) समारोह की अध्यक्षता की |

कार्यक्रम के दौरान श्री शरद चौधरी,भूतपर्व निदेशक,सूचना एवं जनसंपर्क ,महाराष्ट्र शासन का ‘जीवन गौरव सम्मान’ के साथ विशेष सत्कार किया गया| वरिष्ठ पत्रकार और जनसंपर्क कर्मी डॉ. विनीता प्रदीप ने श्री शरद चौधरी का हस्त निर्मित दीवार घड़ी देकर सम्मान किया|

साथ ही,महाराष्ट्र मेट्रो ,नागपुर के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री अखिलेश हलवे को ” वर्ष का सर्वोत्कृष्ट जनसंपर्क अधिकारी ” के रूप में सम्मानित किया गया| जिला सूचना अधिकारी श्री विनोद रापतवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये|

कार्यक्रम में अतिथियों ने मासिक पत्रिका ‘ पॉवर ऑफ़ वन ‘ के सम्पादक श्री नीरज ओमप्रकाश श्रीवास्तव की पुस्तक ” भारतीय ज्ञान परंपरा : पत्रकारिता और जनसंपर्क ” का विमोचन किया |

स्वागत भाषण श्री यशवंत मोहिते,नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष तथा कुशल संचालन सचिव श्री मनीष सोनी ने किया| आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सदस्य श्री मधुसुदन देशमुख ने किया|अवसर विशेष के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के संदेश का वाचन कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित बाजपेई ने किया|अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव श्री प्रसन श्रीवास्तव,श्री अनिल गडेकर,कोषाध्यक्ष श्री शरद मराठे ने किया |

समारोह में जनसंपर्क कर्मी,पत्रकार,साहित्यकार,व्याख्याता ,वरिष्ठ अधिकारी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं|



