Breaking News

पांच लोकसभा सीटों पर नतीजों का समीकरण बदल सकता है

पांच लोकसभा सीटों पर नतीजों का समीकरण बदल सकता है

उत्तराखंड में पांच सीटों पर हो रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 18 विधायकों के लिए अपनी जमीन बचाने की चुनौती है। अगर वह 2022 विधानसभा जैसा प्रदर्शन करने में कामयाब हो जाते हैं, तो पांच लोकसभा सीटों पर नतीजों का समीकरण बदल सकता है।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें से एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया। बची हुई 18 सीटों पर अब कांग्रेस के विधायकों के लिए अपनी जमीन बचाने की चुनौती है। लोकसभा के हिसाब से इन 18 सीटों का गणित देखें तो टिहरी लोकसभा की 14 में से दो विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास हैं।

गढ़वाल लोकसभा में एक सीट कांग्रेस के पास थी, जो अब नहीं रही। अल्मोड़ा लोकसभा में 14 में से पांच विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास हैं। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में 14 में से छह विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास हैं। हरिद्वार लोकसभा में भी 14 विधानसभा में से पांच सीटें कांग्रेस के पास हैं।

इस लिहाज से कांग्रेस के विधायकों के पास एक चुनौती है कि कैसे वह अपनी जमीन बचाकर रखें और लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को बढ़त दिलाएं। इन सीटों पर अगर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही तो भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव नतीजे मुश्किलें पैदा करने वाले साबित हो सकते हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *