Breaking News

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों की खरीद

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों की खरीद

 

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज का सफर और सुहावना होने जा रहा है। परिवहन निगम 130 नई बसें खरीद रहा है, जिनकी आवक जून माह से शुरू हो जाएगी। परिवहन निगम ने करीब डेढ़ साल पहले पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत निगम ने टेंडर भी निकाला था, लेकिन कुछ तकनीकी नियमों की वजह से केवल एक कंपनी आई थी। लिहाजा परिवहन निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था। इस बीच परिवहन मुख्यालय ने नियमों में कुछ संशोधन कर दिए। इसके बाद परिवहन निगम ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की है।

 

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, केवल पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। बताया, जून माह में इन बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा कि जून से आगामी तीन माह में पर्वतीय मार्गों पर बसों की किल्लत कम हो जाएगी। परिवहन निगम ने कई नए रूट भी चिह्नित किए हैं, जिन पर भविष्य में बस संचालन किया जाएगा।

परिवहन निगम का बस बेड़ा लगातार घटता जा रहा है। जो रोडवेज बसें अपनी आयु पूरी कर रही हैं, निगम उन्हें संचालन से हटा रहा है। लिहाजा निगम को ज्यादा संख्या में नई व बीएस-6 वाली बसों की दरकार है। निगम नई बसें कम खरीद रहा है। इसके बजाए निगम अनुबंधित बसों पर फोकस कर रहा है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *