Breaking News

केदारनाथ हेली सेवा के गुप्तकाशी से धाम के लिए खोले गए टेंडर

केदारनाथ हेली सेवा के गुप्तकाशी से धाम के लिए खोले गए टेंडर

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर खोले गए हैं जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।

चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है।

अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।

यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर खुल गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आंकलन करने के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Reply