Breaking News

चारधाम यात्रा पंजीकरण कराने के लिए खुली वेबसाइट

चारधाम यात्रा पंजीकरण कराने के लिए खुली वेबसाइट

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के पहले दिन रिकॉर्ड बना है। 12 घंटे के भीतर लगभग 2.50 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 85,034 पंजीकरण शामिल हैं। पंजीकरण करने के लिए उत्साह को देखते हुए पर्यटन विभाग को इस बार भी यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद है।

चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई थी। शाम सात बजे तक 2.50 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल पहले दिन लगभग 50 हजार यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

इसकी तुलना में इस बार पांच गुणा अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलते ही 35 लाख यूजरों ने सर्च किया, लेकिन पंजीकरण की वेबसाइट में किसी तरह की तकनीकी दिक्कतें नहीं आई। सुचारू रूप से पंजीकरण होते रहे।

पहले दिन पंजीकरण का ब्योरा

धाम             पंजीकरण

केदारनाथ             85,034

बदरीनाथ             72,118

गंगोत्री             44,822

यमुनोत्री             43,911

हेमकुंड साहिब 2597

कुल             2,48,482

नोट-पंजीकरण के आंकड़े सोमवार शाम सात बजे तक के हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

Related posts

Leave a Reply