गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड, झारखंड पहुंची दून पुलिस

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड, झारखंड पहुंची दून पुलिस

राजपुर रोड के सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार छह आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है। झारखंड पहुंचकर डालानवाला थाना पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किए हैं। 30 दिन के अंदर आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनकी कुर्की की जाएगी।

 

digital products downlaod

गैंगस्टर अखिलेख के कथित गुरु विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपियों पर दून पुलिस ने इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। यह राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डालनावाला पुलिस ने शनिवार को फरार आरोपी बागबेड़ा निवासी विशाल कुमार सिंह, जुगसलाई का निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार शाहू, बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी यशराज के घर पर इश्तेहार चस्पा किए हैं। रविवार को पुलिस लोहरदगा टंगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा की तलाश में उसके घर पहुंची। उसके घर पर भी नोटिस चस्पा किया गया है।

झारखंड के बागबेड़ा और जगसुलाई थाना पुलिस की मदद आरोपियों के घर पर पहुंची दून पुलिस ने घरवालों को हिदायद दी है कि अगर आरोपी 30 दिन के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते तो कुर्की की जाएगी। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि 13 फरवरी को राजधानी के पॉश इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल की सीढि़यों में दो बदमाशों ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा के सिर पर सटाकर गोलियां मार दी थीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी दून से बाइक से फरार होकर हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से अलग-अलग वाहनों से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी की है लेकिन गोली मारने वाले दोनों शूटर समेत छह आरोपी अभी भी फरार हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Doonited Donation and Advertisement

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/