देहरादून में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस सतर्क

देहरादून में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस सतर्क

राजधानी देहरादून में पुलिस की अलग-अलग टीमें वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस सतर्क है।


कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया से सभी थानों में बम धमाके किए जाने की धमकी मिलने के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

digital products downlaod


देर रात और सुबह तड़के से सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उनके सत्यापन संबंधी विवरण भी जांचे जा रहे हैं।

 

अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय बॉर्डरों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/