केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित तकनीकी व संस्थागत सुधार लाने के मुख्य सचिव के निर्देश

केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित तकनीकी व संस्थागत सुधार लाने के मुख्य सचिव के निर्देश

केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित तकनीकी व संस्थागत सुधार लाने के मुख्य सचिव के निर्देश,  ताकि केंद्रीय निधि से संबंधित धनराशि समय पर व समुचित  प्राप्त हो

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में राज्य के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए संबंधित अधिकारीयों को  केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण  निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित नवीन अपडेशन, इनोवेशन और तकनीकी सरलीकरण को तुरंत लागू करें। इससे केंद्र और बाह्य सहायतित परियोजनाओं (Externally Aided Projects) से मिलने वाली धनराशि समय पर और पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को नई आईटी-आधारित सेवाओं और नवाचारों का ट्रायल  करना है वे बिना किसी देरी  ट्रायल पूरा करें।  जिन योजनाओं पर काम पूरा हो चुका है उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज समय से प्रेषित करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि जहां भी नई नीतियां बनाने या वर्तमान नीतियों में संशोधन की जरूरत है, वहां तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में केंद्रीय सहायता से चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक सुगमता और तकनीकी आत्मसातीकरण बेहद जरूरी है, जिसमें सभी अधिकारियों को तत्परता से काम करना होगा।

 

मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश

digital products downlaod
Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/