छात्रों को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में छूट मिलेगी

छात्रों को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में छूट मिलेगी

 

उत्तराखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से कोर्स करने वाले छात्रों को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में छूट मिलेगी। प्रदेश के 153 सरकारी और 82 निजी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार छात्र 10 पसंदीदा ट्रेड के लिए विकल्प भर सकते हैं।

digital products downlaod

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.vpputtarakhand.in पर जाकर दो चरणों में अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। प्रथम चरण में छात्रों को अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा। छात्र अपनी मेरिट और रैंक के अनुसार न्यूनतम एक और अधिकतम 10 संस्थान व ट्रेड के विकल्पों को वरीयता क्रम में लॉक कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या या सहायता के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 7302663922 पर संपर्क कर सकते हैं।

कौशल विकास विभाग के सचिव सी रविशंकर और निदेशक संजय कुमार के मुताबिक, राज्य में 153 राजकीय और 82 निजी आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थानों से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को सेना की अग्निपथ योजना में बोनस अंक (एक वर्षीय कोर्स के लिए 30 अंक और दो वर्षीय कोर्स के लिए 40 अंक) का लाभ मिलेगा। यानी उन्हें अन्य छात्रों के मुकाबले ज्यादा आसानी से अग्निवीर बनने का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही, आईटीआई उत्तीर्ण छात्र सीधे पॉलिटेक्निक के द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश लेकर उच्च तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/