)
Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026: Zee 24 Ghanta देश के उन वीरों को सलाम करने वाला है जो कभी भी किसी प्रचार के केंद्र में नहीं रहे. वो समाज की तरक्की में लगातार योगदान देते चले आ रहे हैं. ऐसे लोगों के लगातार समाज की भलाई के लिए किए गए कामों को करने के लिए उनका सम्मान के लिए अनन्य सम्मान अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया है. इस अवॉर्ड में उन धुरंधरों को सम्मानित किया जाएगा जो समाज के कल्याण के लिए अपना निरंतर योगदान दे रहे हैं.
सम्मान का अर्थ किसी को सिर्फ ट्रॉफी देना नहीं है. सम्मान का असली मकसद ऐसी स्वीकृति, जो कहती है- आप अकेले नहीं हैं.दुनिया की चकाचौंध से दूर कई बार ऐसा होता है कि हम उन शूर वीरों को भूल जाते हैं.इस सबसे बड़े अनन्य सम्मान का आयोजन इन शूरवीरों को सम्मानित करने का है.
इस अवॉर्ड फंक्शन से जब नाम पुकारे जाएंगे तो कई लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा तो किसी की आंखें नम हो जाएंगी. शायद कोई छात्र अपने शिक्षक का नाम सुनकर थोड़ा और सीधा होकर बैठेगा. इन्हीं पलों के लिए तो यह आयोजन है.
‘अनन्य’ शब्द आज कोई विशेषण नहीं…यह एक रिश्ता है. समय और इंसान के बीच का रिश्ता, परिश्रम और कृतज्ञता के बीच का रिश्ता, खामोशी और सम्मान के बीच का रिश्ता. ऐसा इसलिए क्योंकि सच्ची रोशनी कभी मंच पर नहीं बनती.वह इंसान के भीतर जन्म लेती है. जब वह रोशनी एक बार जल उठती है, तो बहुत दूर तक रास्ता दिखाती है. आज की शाम उसी रोशनी के आगे सिर झुकाने की है.
अनन्य सम्मान 2026 में अलग-अलग कैटेगरी के लोगों को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें आर्ट और कल्चर के अलावा लिटरेचर, खेल, म्यूजिक और फिल्म से जुड़े लोग शामिल है.ये अनन्य सम्मान 2026 13 फरवरी की शाम 8 बजे से जी 24 घंटा पर टेलीकास्ट होंगे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




