विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे: सीएम धामी

विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण में सबसे अधिक सत्र हुए हैं। भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से तय है। विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। पहाड़ की उम्मीद व स्वाभिमान का प्रतीक गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया है। यहीं वजह है कि सत्र के अलावा सरकार ने कई कार्यक्रम यहां कराए हैं।

 

 

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का चौथा दिन है। सीएम धामी ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। वहीं नियमों के तहत सदन चलाने के मसले पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है।

विपक्ष का कहना है कि नियमों में स्पष्ट है कि बजट पर चार दिन चर्चा होनी चाहिए। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चार दिन चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जिस दिन राज्यपाल का अभिभाषण था, उसी दिन बजट पेश कर दिया गया।

एक ही दिन बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने यह कहते हुए सदन के बीज जाकर विधानसभा अध्यक्ष को कार्य संचालन नियमावली की पुस्तिका को लौटाया। राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष ने इसे बेहतर और हर वर्ग पर फोकस करने वाला बताया तो विपक्ष ने इसे दिशाहीन करार दिया। विपक्ष ने कहा, राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की ओर से तैयार किया गया राजनीतिक दस्तावेज है।

 

 

digital products downlaod

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है। बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *