VIDEO: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे एपी ढिल्लों और बस्सी, लेटेस्ट प्रोमो देख पेट पकड़-पकड़कर हो जाएंगे लोटपोट

VIDEO: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे एपी ढिल्लों और बस्सी, लेटेस्ट प्रोमो देख पेट पकड़-पकड़कर हो जाएंगे लोटपोट

Kapil Sharma Show New Promo: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हमेशा अपनी दमदार कॉमेडी और मजेदार पलों के लिए जाना जाता है. इस बार शो में ऐसी जोड़ी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को हंसी और म्यूजिक दोनों का तड़का एक साथ देगी.पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और स्टैंड-अप कमीडियन अनुभव सिंह बस्सी आने वाले एपिसोड में मेहमान के तौर पर शिरकत करते दिखेंगे.नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो का प्रोमो रिलीज किया है.

ये दो सितारे पहुंचे

प्रोमो की शुरुआत कपिल के मजाक से होती है. वो कहते हैं कि आज शो में दो ग्लोबल स्टार आए हैं, पहले एपी ढिल्लों और दूसरा मैं, यानी कपिल शर्मा. इस चुटीले अंदाज को देख बस्सी हंसने लगते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

इसके बाद कपिल दर्शकों को बताते हैं कि एक तरफ इंटरनेशनल स्टेज पर अपने टैलेंट का जलवा दिखाने वाला सिंगर है और दूसरी तरफ ऐसा कमीडियन है, जिसकी बातें भी उतनी ही जोरदार हैं. जैसे-जैसे प्रोमो आगे बढ़ता है, हंसी और मस्ती बढ़ जाता है.

मजेदार है प्रोमो
कपिल ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट्स का जिक्र किया, जिनकी टिकट्स की कीमत 6 लाख रुपए होती है. इन कॉन्सर्ट्स में मोबाइल-पर्स चोरी होने जैसी खबरों को लेकर कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्टेज पर एपी अपना टैलेंट दिखा रहे थे और दर्शक नीचे अपना टैलेंट दिखा रहे थे. इस पर पूरा स्टूडियो हंसकर लोटपोट हो जाता है.

कीकू, कृष्णा और सुनील की जुगलबंदी

शो में बाकी कॉमेडी किरदारों की एंट्री से मस्ती और बढ़ जाती है. कीकू शारदा छोटे शेख के रूप में आते हैं और कृष्णा अभिषेक बड़े शेख के किरदार में दिखाई देते हैं. दोनों मिलकर माहौल को और मजेदार बनाते हैं. इसके बाद सुनील ग्रोवर अपने नए किरदार डायमंड राजा के रूप में आते हैं, जिससे एपिसोड पूरी तरह से रोमांचक हो जाता है.

इससे पहले पहुंचे ये सितारे

इससे पहले के एपिसोड में मशहूर संगीतकार एआर.रहमान पहुंचे थे. उनके साथ अभिनेता विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी मौजूद थे. शो में कपिल के साथ एक मैसेज पासिंग गेम खेलते हुए ए.आर.रहमान ने कहा कि यह गेम इस बात का सटीक उदाहरण है कि कैसे एक बात एक कान से दूसरे कान तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह बदल जाती है.

इनपुट-एजेंसी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *