)
फिल्म: वध 2
डायरेक्टर: जसपाल सिंह संधू
स्टारकास्ट: संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला
रनटाइम: 2 घंटे 11 मिनट
Vadh 2 Twitter Review: 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ एक आम आदमी के शोषण और ताकतवर लोगों के अत्याचार पर आधारित थी. फिल्म ये दिखाती है कि जब एक नॉर्मल इंसान की सहनशक्ति टूट जाती है, तो वे अन्याय के खिलाफ हिंसा को भी अपने लिए सही ठहराने लगता है. इसी सोच को आगे बढ़ाती है फिल्म ‘वध 2’, जो करीब तीन साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि, इसके किरदारों के नाम पहले जैसे हैं, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई और अलग है.
‘वध 2’ की कहानी इस बार मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की शुरुआत मंजू सिंह से होती है, जिसे दो प्रेमियों की हत्या के आरोप में 28 साल की सजा मिलती है. इसके बाद कहानी वर्तमान में पहुंचती है, जहां मंजू अब उम्रदराज हो चुकी है और अपनी रिहाई का इंतजार कर रही है. जेल का माहौल, कैदियों और पुलिसकर्मियों के बीच की सियासत इस कहानी को और गहराई देती है. जेल की दीवारों में कई राज दफन है. फिल्म के रिव्यू भी आने लगे हैं.
#Vadh2 #FilmReview
( Stars)#Vadh2 Is An Exciting & Sweeping Murder Mystery ThrillerFirst & Foremost Hats Off to The Director #JaspalSinghSandhu for writing & executing the subject with full control & conviction & Producers @LuvFilms #LuvRanjan & #AnkurGarg for… pic.twitter.com/Z7xbthhjIv
— HEMANT SANGANEE (@HemantSanganee) February 5, 2026
लोगों का कैसी लगी फिल्म?
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से कहानी को मजबूती देते हैं. दोनों कलाकार अपने किरदारों में पूरी तरह ढले नजर आते हैं. खास बात ये है कि फिल्म किसी बड़े स्टार सिस्टम पर निर्भर नहीं रहती, बल्कि कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर आगे बढ़ती है. यही वजह है कि ‘वध 2’ एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म बनकर सामने आती है.
When actors speak for cinema, you listen.
With Sanjay Mishra and Neena Gupta reminding us of the irreplaceable magic of the big screen, #Vadh2 makes a strong case for theatrical viewing.
Written and directed by Jaspal Singh Sandhu, and produced by Luv Ranjan & Ankur Garg, this… pic.twitter.com/81pchi2kY3
— Dr Vikas kumar Modi (@vikaskumarmodi) February 5, 2026
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. एक यूजर ने इसे 4 स्टार देते हुए लिखा कि ‘वध 2’ एक रोमांचक और मजबूत मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है. उन्होंने डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू की तारीफ की और कहा कि इतने कंटेंट वाले सब्जेक्ट को बिना बड़े सितारों के बनाना आसान नहीं होता, लेकिन मेकर्स ने यह जोखिम बखूबी उठाया है.
Vadh 2 Review: Absolute Cinema Experience
Absolute cinema!
Vadh 2 outshines the original with phenomenal writing, sharp direction, and powerful performances. A gripping thriller that keeps you hooked till the last frame. #Vadh2 #MovieReview #Bollywood #Cinema pic.twitter.com/PHHX8MpEvW
— Amit Bhatia (ABP News) (@amitbhatia1509) February 5, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब कलाकार सिनेमा के लिए बोलते हैं, तो दर्शक ध्यान से सुनते हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता बड़े पर्दे के जादू की याद दिलाते हैं. उनके मुताबिक ‘वध 2’ ऐसी फिल्म है, जिसे सिर्फ देखा नहीं, बल्कि महसूस किया जाना चाहिए. यह उन कहानियों में से है, जो अंधेरे हॉल और बड़े पर्दे पर देखने के लिए ही बनी होती हैं.
Proof that actors age into legends.
Years changed the roles, but the honesty in Sanjay Mishra’s performances stayed untouched. #Vadh2 releasing at PVR INOX on Feb 6!
.
.
.#SanjayMishra #NeenaGupta #KumudMishra pic.twitter.com/pU8ZSu5I3g— (@_PVRCinemas) February 4, 2026
क्या ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 2’ को दे पाएगी टक्कर?
एक और रिव्यू में फिल्म को ‘एब्सोल्यूट सिनेमा एक्सपीरियंस’ बताया गया है. यूजर के मुताबिक शानदार राइटिंग, सटीक निर्देशन और दमदार अभिनय के कारण ‘वध 2’ अपने पहले भाग से भी बेहतर लगती है. जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार नजर आते हैं. अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 2’ को कितनी टक्कर देती है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




