TRP लिस्ट में भूचाल! पहले नंबर का ताज इस शो के नाम, ‘नागिन’ का नहीं चला जादू, देखें टॉप 10 लिस्ट

TRP लिस्ट में भूचाल! पहले नंबर का ताज इस शो के नाम, ‘नागिन’ का नहीं चला जादू, देखें टॉप 10 लिस्ट

BARC Week 4 TRP Report: टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसा हो भी क्यों ना, क्योंकि उन्हें ये जानना होता है कि उनका फेवरेट शो इस हफ्ते किस नंबर पर चल रहा है. ऐसे में चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है. इस बार लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिला. चलिए देखते है किस शो को नंबर वन का ताज मिला. 

पहले नंबर का ताज इस शो के नाम 
स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर नंबर 1 की पोजीशन पर वापस आ गया है. इस शो ने ‘अनुपमा’ को कड़ी टक्कर दी है. इस शो की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस शो को 2.2 रेटिंग मिली. वहीं बीते कुछ हफ्तों से रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ भी काफी संघर्ष कर रहा है. इसी के साथ अनुपमा ने भी जबरदस्त वापसी की और नंबर 2 पर 2.2 रेटिंग के साथ अपनी पोजीशन बनाई. 

‘नागिन 7’ को मिली ये जगह
प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर शो ‘नागिन 7’ को टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है. नागिन 7 को टीआरपी लिस्ट में 2.1 रेटिंग मिली. चौथे नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बनाए रखी. इस शो को 1.9 रेटिंग मिली. पांचवें नंबर पर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ ने अपनी जगह बनाई, शो को 1.9 रेटिंग मिली.    

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

10वें नंबर पर तारक मेहता 
वहीं टीवी सीरियल ‘वसुधा’ ने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई और शो को 1.8 रेटिंग मिली. सातवें नंबर पर टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ ने 1.8 रेटिंग के साथ जगह बनाई. आठवें नंबर पर टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ रेटिंग 1.7 और नौवें नंबर पर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 1.6 रेटिंग और दसवें नंबर पर सबसे पुराना शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 1.6 रेटिंग के साथ टॉप 10 में जगह बनाई. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *