)
TOXIC TEASER OUT: इस साल की एक्शन-एडवेंचर कन्नड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ का आज टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार सुपरस्टार यश ने अपने फैंस को इंप्रेस करने की पूरी तैयारी कर ली है. टीजर में एक्टर के टॉक्सिक लुक और खूंखार एक्शन सीन को देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. तो वहीं फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट पहले से कई ज्यादा बढ़ गई है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जिसमें थ्रिल, खून खराबा, रिवेंज और रोमांस सब एक साथ देखने को मिलने वाला है. गैंगस्टर फिक्शन फिल्म के टीजर में ना सिर्फ डार्क हॉरर वर्ल्ड को दिखाया गया है, बल्कि एक अलग दुनिया की भी झलक नजर आई है.
दमदार टीजर आउट
कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में इस बार की जंग को अलग बताया गया है, जिसमें एक्टर की मक्कारी, जिद्द और गिव अप ना करने वाला एटीट्यूड साफ-साफ नजर आ रहा है. वहीं ‘केजीएफ 2’ के बाद फिर से यश इस अंदाज में नजर आए है, जिसमें वो वन लाइनर्स मारते दिख रहे हैं. जैसे ‘इट्स ओवर वेन आई से इट्स ओवर’. इन शब्दों के बाद टीजर में कसीनों, खून, शराब की भरमार वाले सीन्स और अंत में चाकू से गर्दन रेतता शख्स नजर आ रहा है. वहीं टीजर के आखिर में यश का यंग लुक नजर आता है, जिसमें वो ‘आई एम होम डैडी’ डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं.
हसीनाओं का लगेगा मेला
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘TOXIC: A FAIRY TALE FOR GROWN UPS’ में एक दमदार फीमेल स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. इस कास्ट में नयनतारा,कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी खूबसूरत हसीनाएं शामिल हैं. वहीं इन हसीनाओं के अलावा फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिखाई देंगे. निर्देशक गीतू मोहनदास के विजन के साथ बनाई गई इस फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है. वहीं फिल्म का प्रोडक्शन वैल्यू इंटरनेशनल होने वाला है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




