पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। रात से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जंगलों में फैली धुंध साफ हो गया। वहीं दूसरी तरफ देर रात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद चल रहा है। धारी देवी तक लगी हुई है वाहनों की लंबी लाइन।
श्रीनगर गढ़वाल, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। तेज गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग की ओर से आज हल्के बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावन जताई गई थी। साथ ही तेज हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ा राहत भी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश बताई गई थी।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
बुधवार को दर्ज हुआ तापमान
जनपद – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
देहरादून – 35.0 – 25.2
पंतनगर – 33.5 – 25.2
मुक्तेश्वर – 20.0 – 12.1
न्यू टिहरी – 24.2 – 13.6
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.