होली से पूर्व उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण दिलवाया गया था। इतना ही नहीं बुधवार को कैदियों को गुजिया, पूड़ी, सब्जी, हलवा और खीर समेत कई स्पेशल व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
होली पर्व पर कैदियों को अपने घर की कमी महसूस न हो इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। खाने के लिए स्पेशल व्यंजनों के साथ ही जश्न के लिए नाचने और गाने का भी इंतजाम किया गया है। जो कैदी नाचने और गाने के शौकीन हैं उनके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जो भी कैदी बेहतर प्रस्तुति देंगे, उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि जेल में खोले गए उनके बैंक खाते में डाली जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में सुद्धोवाला जेल में करीब 900 कैदी हैं। उनमें कौशल विकसित करने के लिए वैसे तो कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं, लेकिन होली के दृष्टिगत उन्हें हर्बल रंग बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। उन्हें अरारोट और अलग-अलग रंगों को मिलाकर हर्बल रंग तैयार करना सिखाया गया है। जेल के अंदर होली खेलने के लिए कैदियों ने भारी मात्रा में रंग तैयार किया है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.