)
The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2’ का पहला गाना रिलीज हो गया है.इस गान में फिल्म में दिखाई गई तीनों लड़कियों के रोमांस को दिखाया गया है. गाने में दिखाया गया है कि कैसे मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को अपने इश्क के जाल में फंसाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए राजी करवा लेते हैं. इसी की झलक ‘साथी रे’ गाने में दिखाई गई है. 2 मिनट 57 सेकेंड का ये गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है.
‘साथी रे’ रिलीज
‘साथी रे’ को विशाल मिश्रा ने आवाज दी है. इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और म्यूजिक मन्नन शाह ने कंपोज किया है. इस गाने में लड़की के प्यार, उसके जज्बातों, किसी के लिए अपनी दुनिया छोड़ देने और आखिर में धोखे व दर्द का सामना करने की कहानी को दिखाई गई है. फिल्म की थीम को बरकरार रखते हुए इस गाने में तीन मेल लीड्स की भी एंट्री होती है, उल्का गुप्ता के अपोजिट सुमित गहलावत, ऐश्वर्या ओझा के साथ अर्जन औजला और अदिति भाटिया के साथ युक्तम खोसला नजर आ रहे हैं.
तीन लड़कियों की कहानी
इस गाने में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम लड़कों के साथ रिश्ते में आने के बाद तीनों लड़कियों की जिंदगी धीरे-धीरे अंधेरे में चली जाती है.जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वो आगे चलकर धर्म परिवर्तन से जुड़ी एक साजिश की डरावनी सच्चाई खोलती है.
पहले पार्ट ने मचाई थी धूम
2023 में आई ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म का ये दूसरा पार्ट है. इस फिल्म का बजट करीबन 15 से 20 करोड़ था और इसने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहली फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल आएगा..जिसके ट्रेलर ने बवाल मचा दिया था. द केरला स्टोरी 2 का निर्देशन कामख्या नारायण सिंह ने किया है. जबकि प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. ये मूवी 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




