गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया

समिति के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से शम चार बजे तक मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद सायंकालीन आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। जोकि पौने आठ बजे होगी। फिर रात्रि दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

शनिवार को गंगोत्री धर्मशाला में गंगोत्री मंदिर समिति सहित तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आय व्यय के साथ ही इस वर्ष के मुख्य मंदिर में पुजारी और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम निर्णय गंगोत्री मंदिर दर्शन की समय सारिणी के लिए लिया गया।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गत वर्ष तक धाम में मंदिर दर्शन दोपहर दो बजे तक होते थे। उसके बाद मंदिर के कपाट तीन बजे तक बंद कर दिए जाते थे और फिर दोबारा दर्शन होते थे। इसलिए इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंदिर के दर्शन शाम चार बजे तक होंगे। उसके बाद पौने आठ बजे सांयकालीन गंगा आरती के दौरान मंदिर के कपाट दोबारा दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

digital products downlaod

समिति के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को धाम में रोकने के लिए लिया गया है। इस बीच में यात्री घाटों पर पूजा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन और घाट पर होने वाल सात बजे की आरती में भी शामिल हो पाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी तीर्थ पुरोहित और मंदिर कर्मचारियों व अन्य लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। साथ ही कोई भी वहां से लाइव दर्शन नहीं करवाएगा।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *