The 50 में कौन है वो साउथ अफ्रीकन जो घर में बैठा रहता है गुमसुम? क्या इनको जानते हैं आप

The 50 में कौन है वो साउथ अफ्रीकन जो घर में बैठा रहता है गुमसुम? क्या इनको जानते हैं आप

जानेमाने रिएलिटी शो ‘द 50’ में इस समय एक साउथ अफ्रीकन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में इस शख्स को लेकर सपना चौधरी ने नस्लभेद टिप्पणी भी कर दी थी. अब लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ‘द 50’ में गुमसुम बैठा रहे वाला ये शख्स कौन है जिसे हिंदी बोलनी आती है, लेकिन कहने के लिए कुछ भी नहीं है. लोग अक्सर ये सवाल करते हैं कि देखने में तो ये इंडियन नहीं लगता, ऐसे में ये शख्स पंजाबी, हिंदी और हरियाणवी कैसे बोल लेता है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए हैं. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि ‘द 50’ में नजर आ रहे यंग सैमी कौन हैं. यंग सैमी एक नाइजीरियन हिप-हॉप सिंगर हैं. जिन्होंने इंडिया में देसी हिप-हॉप के जरिए अपनी पहचान बनाई है. यंग सैमी का असली नाम सैमुअल मॉरिसन है. जिनको सैमुअल लॉयड्स के नाम से भी लोग जानते हैं, वो फिलहाल दिल्ली में रहते हैं. इंडिया में यंग सैमी अपने रैप के लिए जाने जाते हैं.

इतने टैलेंटेड हैं यंग सैमी

आपको जाकर हैरानी होगी कि यंग सैमी अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी भी बोल लेते हैं. यंग सैमी हनी सिंह को बहुत मानते हैं. 15 साल से यंग सैमी इंडियन म्यूजिक जगत में काम कर रहे हैं. यंग सैमी हिंदी में भी गाने लिख चुके हैं. यंग सैमी ‘मिस्टर रैम्बो’ (2025), ‘द इंट्रो’ (2024), ‘इन द बिल्डिंग’ जैसे गानों के जरिए धमाल मचा चुके हैं. स्पॉटिफाई पर यंग सैमी के करीब 8 लाख फॉलोअर्स हैं. फायर इन ‘द बूथ’ और ‘ऑन द रडार’ जैसे इंटरनेशल हिप-हॉप शो में भी यंग सैमी नजर आ चुके हैं. ईए स्पोर्ट्स एफसी 25 के साउंडट्रैक जैसे प्लेटफॉर्म पर यंग सैमी की अपनी एक पहचान है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

 
द 50 में हुई यंग सैमी की हालत खराब

संगीत की दुनिया में छाने के बाद यंग सैमी को जानेमाने रिएलिटी शो ‘द 50’ में आने का मौका मिला. हालांकि ‘द 50’ में आते ही यंग सैमी को चैलेंजेस का सामना करना पड़ रहा है. शो में हिंदी आने के बाद भी यंग सैमी को काफी गुमसुम दिख रहे हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब सपना चौधरी ने यंग सैमी के रंग का मजाक उड़ाकर बवाल खड़ा कर दिया था. शो के बाहर लोग यंग सैमी को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. यंग सैमी की वजह से लोग सपना चौधरी को गलत बता रहे हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *