उत्तराखंड में शुक्रवार से स्वगणना की शुरुआत

उत्तराखंड में शुक्रवार से स्वगणना की शुरुआत

जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश में स्वगणना की शुरुआत होने जा रही है। आप भी पोर्टल पर 33 आसान सवालों का जवाब देकर अपनी स्वगणना कर सकते हैं। सुबह 10:45 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना करेंगे।

 

जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिलेगा। यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगी। भवन स्व गणना में आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी। जब जनगणना निदेशालय की ओर से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तो आपको उन्हें वह एसई आईडी देनी है।

digital products downlaod

इस आईडी से वह आपका पूरा डाटा अपने सॉफ्टवेयर में ले लेंगे। इसे अपने स्तर से वहीं खड़े होकर सत्यापित करेंगे और अंतिम एंट्री कर देंगे। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगणक 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाएंगे।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Doonited Donation and Advertisement

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/