चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां पूरी

चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां पूरी

चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार यात्रा मार्ग पर 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। इनमें से 92 कैमरे धाम परिसरों होंगे जबकि बाकी यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगह स्थापित किए गए हैं। कुल 15 ड्रोन हर वक्त आसमान से निगरानी रखेंगे। इनमें चार-चार हरिद्वार, दो टिहरी, तीन उत्तरकाशी और दो ड्रोन चमोली जिले के रूट पर पर रहेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर इस बार 45 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रबंधन ने की है।

 

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सभी जिलों की तैयारियों के संबंध में बैठकें की जा रही हैं। यात्रा मार्ग को 16 जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। सात दिन पहले सभी फोर्स यात्रा मार्ग पर तैनात रहेगी। इसके अलावा डेंजर जोन, बोटल नेक और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां भी पर्याप्त फोर्स और उपकरणों सहित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इस पर बॉटल नेक 52 चिह्नित किए गए हैं।

digital products downlaod

 

इनमें पांच उत्तराकाशी, छह टिहरी, पांच हरिद्वार, 16 रुद्रप्रयाग, 10 चमोली, दो पौड़ी गढ़वाल और आठ प्वाइंट देहरादून में हैं। कुल 109 लैंड स्लाइड क्षेत्र हैं जिनमें सबसे अधिक टिहरी में 50 क्षेत्र हैं। जबकि, उत्तरकाशी में 20 रुद्रप्रयाग में 13, चमोली में 18 लैंडस्लाइड जोन हैं। सबसे कम पौड़ी में चार और देहरादून में दो लैंड स्लाइड जोन हैं। दुर्घटना संभावित कुल 274 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार में 69 प्वाइंट हैं। सभी जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगावाए जा चुके हैं।

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Doonited Donation and Advertisement

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/