Playback Singing छोड़ते ही Arijit Singh का नया अवतार, यूट्यूब पर मिनटों में वायरल हुआ न्यू सॉन्ग

Playback Singing छोड़ते ही Arijit Singh का नया अवतार, यूट्यूब पर मिनटों में वायरल हुआ न्यू सॉन्ग

Arijit Singh New Song: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी, जिसने पूरे देश में मौजूद उनके लाखों फैंस को चौंका दिया था. लेकिन अब रिटायरमेंट के बाद, इंडीपेंडेंट सिंगर ने अपना एक सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए हैं. हालांकि, उनका ये गाना पहले से ही प्लानिंग का हिस्सा था. वहीं ये गाना कोई रोमांटिक सॉन्ग नहीं है, बल्कि शिव को समर्पित भक्ति गीत है. सिंगर अरिजीत ने अपने इस नए गाने में अपनी गहरी सोच को दर्शाता है. दिलचस्प बात यह है कि लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद उन्होंने इस गाने को सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया.

अरिजीत सिंह का इंडी शिव सॉन्ग
सिंगर अरिजीत सिंह ने ठीक शिवरात्रि से पहले 9 फरवरी को यूट्यूब पर ‘ओह शिव मेरे’ टाइटन से एक इंडी शिव भजन को रिलीज किया है. इस गाने को कुमार द्वारा लिखा गया है, जो कि यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए सिंगर कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर कैप्शन में लिखा है, ‘इस गाने को अपनी दिव्य आवाज से नवाजने के लिए अरिजीत सिंह को धन्यवाद.’

फैंस ने दिया रिएक्शन
अरिजीत का नया गाना जैसे ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, वैसे ही मिनटों में फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. वहीं बात करें गाने की तो इस गाने में अरजीत सिंह की आवाज सचमुच एक
 अलग ही असर डाल रही है, इसमें जो भाव हम महसूस करते हैं वो हमारी सोच से परे है. अरिजीत सिंह के फैन ने गाने की तारीफ कर एक्स पर लिखा, ‘अरिजीत भजन गा रहे हैं?? क्या ये सच है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरिजीत सिंह अपने राज्य में वापस लौट गए.’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘अरिजीत सिंह का मतलब हर बार कुछ नया और अलग होता है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

गाने के बारे में 
सॉन्ग ‘ओह शिव मेरे’ को मंदीप पंघाल ने कंपोज, गिटार और दूसरे इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग शोमू सील और स्वास्तिक शुभम ने किया है. वहीं इस गाने को कोरस पीयूष रंजन, साक्षी होलकर, सोनम पाठक और मनदीप पंघाल ने दिया है. इस गाने के बोल और धुन आपको पूरी तरह से शिव की भक्ति में लीन होने को मजबूर कर देगा. वहीं इस गाने को अब तक यूट्यूब पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *