देहरादून झाझरा से पाकिस्तान का आतंकी विक्रांत कश्यप गिरफ्तार

देहरादून झाझरा से पाकिस्तान का आतंकी विक्रांत कश्यप गिरफ्तार

झाझरा से गिरफ्तार आतंकी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान में अपने आकाओं से कोड वर्ड में बात करता था। जांच में खुलासा हुआ कि बार-बार वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से पूछ रहा था कि कहां आलू गिराने हैं… उधर से जवाब आता था कि अभी वेट करो। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आलू गिराने जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था।

झाझरा से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी विक्रांत से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कट्टर प्रशंसक था और उनकी हत्या से बेहद आक्रोशित था।

 

इसी भावना से वह सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में आया, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने से जुड़े भड़काऊ पोस्ट और रील्स डाल रखी थी। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए जाने लगे। शुरुआत में उसे देहरादून और आसपास के इलाकों, खासकर पुलिस थानों और प्रमुख स्थानों की वीडियो बनाकर भेजने को कहा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन और वीडियो फुटेज तक पाकिस्तान भेजी। इसके बाद उसे और गंभीर टास्क सौंपे गए जिसमें आईएमए, आईएसबीटी और पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) जैसे संवेदनशील संस्थानों की रेकी कर उनकी वीडियो भेजना शामिल था। उसने इनमें से भी कुछ स्थानों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे।

पूछताछ में आरोपी विक्रांत ने बताया कि पाकिस्तानी से उसे निर्देश मिले थे कि ये जगहें तुम्हें बम से उड़ानी है, बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का व्यक्ति देगा। घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

digital products downlaod

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हमले किए थे। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की हत्या के तार भी इसी गैंग के लोगों से जुड़ रहे हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात की कड़ी जोड़ रही हैं कि विक्रांत कश्यप किस तरह से उस नेटवर्क का हिस्सा था, जो देश के अलग-अलग राज्यों में हमलों की साजिश रच रहा था।

अजय सिंह ने कहा कि, समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। विक्रांत के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल एजेंसी विक्रांत कश्यप के अन्य साथियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की तलाश में जुटी हैं। जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों में भी बढ़ाया गया है। इस खुलासे के बाद दून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Doonited Donation and Advertisement

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/