
शादी समारोह में परिवार के सदस्य, कई क्रिकेटर, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शाम पांच बजे होटल में उनकी बरात निकली और सात बजे के करीब जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सुबह आठ बजे से ही वेल्कम होटल द सवाय में शादी समारोह कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं शाम पांच बजे होटल प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकली।
6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले कार्यक्रम स्थल को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। शादी की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कुलदीप यादव को बधाई संदेश भेजे। कुलदीप यादव और वंशिका को आशीर्वाद देने के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री भी देर शाम मसूरी पहुंचे और सवाय होटल पहुंचकर शादी समारोह में शिरकत की।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.


