
पिछले 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं हत्या की चार वारदातों से दून में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब मंगलवार को एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद अपने दोस्त की जान ले ली।
पिछले कुछ हफ्तों में देहरादून जिला अपराध के मामले में सुर्खियों में रहा है। कई हत्याकांडों ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया। विक्रम हत्याकांड के बाद लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया था। आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों को तैनाती दी गई थी। 48 घंटे के अंदर दो हत्याकांड होने से देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को भी हटाकर प्रमेंद्र सिंह डोबाल को नया कप्तान बनाया गया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कानून व्यवस्था को लेकर ली बैठक में अफसरों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए थे। सीएम ने मुखबिर तंत्र मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से पूरे जिले में वृहद सत्यापन अभियान शुरू किया गया। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। इस बीच एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। हालांकि ये हत्या नौ फरवरी को हुई थी, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.




