)
Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. 90 साल के सलीम खान इस समय आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी तबीयत को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई और करीबी लोग उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचने लगे.
इसी बीच सलमान खान के करीबी दोस्त और एक्टर संजय दत्त भी सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे. वे सलमान खान के काफी करीबी माने जाते हैं और दोनों परिवारों के रिश्ते बेहद अच्छे हैं. संजय दत्त ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जींस में नजर आए. करीब आधे घंटे तक अंदर रहने के बाद वे बिना मीडिया से बात किए बाहर निकल गए. अस्पताल के बाहर फैंस और मीडिया की भीड़ भी देखी गई. सलमान न अपने पिता के पास अस्पताल में मौजूद रहे.
अस्पताल में मौजूद है पूरा परिवार
उनके साथ परिवार के कई सदस्य भी पहुंचे. इनमें सलमा खान, हेलेन, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अरबाज खान, शूरा खान, अरहान खान, निर्वाण खान, अयान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर शामिल हैं. पूरे परिवार की मौजूदगी से साफ था कि सभी लोग सलीम खान की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं और लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. संजय दत्त और सलमान खान का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. दोनों एक-दूसरे को भाई जैसा मानते हैं.
सलमान के करीबी दोस्त हैं संजय दत्त
उन्होंने साथ में ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं, दोनों ने ‘बिग बॉस 5’ भी साथ में होस्ट किया था. उनकी आपसी दोस्ती और मस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं, अगर सलीम खान की बात करें तो वे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली राइट्स में गिने जाते हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से मशहूर है. 70-80 के दशक में इस जोड़ी ने कहानी कहने का अंदाज ही बदल दिया.
हिंदी सिनेमा में दिया यादगार योगदार
उनकी लिखी कहानियों ने दर्शकों के बीच एक नए तरह के हीरो को पहचान दिलाई, जिसे ‘एंग्री यंग मैन’ के नाम से जाना गया. दोनों ने ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’, ‘दोस्ताना’, ‘शान’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानी मिलकर लिखी. उनकी फिल्मों में समाज की सच्चाई, इमोशन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते थे. आज भी उनकी लिखी कहानियां लोगों के दिलों में जिंदा हैं और हिंदी सिनेमा पर उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




