IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग

IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

digital products downlaod

रविवार को यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ टिकट बुकिंग व्यवस्था पर बैठक हुई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली शटल सेवा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस बार हेली सेवा के लिए यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है। संवाद

शटल रद्द होने पर जल्द वापस मिलेगा किराया : बैठक में मौसम के कारण शटल रद्द होने पर यात्रियों को किराया वापस करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पिछली यात्रा के दौरान यात्रियों के रिफंड में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर यूकाडा ने आश्वस्त किया कि इस बार ऐसा करने होने पर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *