)
Alia Bhatta at BAFTA 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बाफ्टा अवॉर्ड में शामिल होने की बात फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने बाफ्टा के इंस्टाग्राम पेज की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर लगाया. साथ ही लिखा, ‘100 प्वाइंट्स दूंगी, अगर आप मुझे यहां खोज लें.’ इस बाफ्टा पोस्ट में कई लोगों की फोटो हैं, जिसमें आलिया की फोटो भी शेयर की गई है.
बाफ्टा में आलिया बनेंगी प्रेजेंटर
दरअसल, एक्ट्रेस को इस साल होने वाले ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स’ यानी बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है. यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. ब्रिटिश अकादमी ने मंगलवार को उन सितारों की लिस्ट जारी की है, जो इस बार विजेताओं को सम्मानित करेंगे.
हॉलीवुड एक्टर एलन कमिंग इस शाम को होस्ट करने वाले हैं. वहीं आलिया भट्ट के साथ किलियन मर्फी, केट हडसन और ग्लेन क्लोज जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच शेयर करने वाले है. इस बार प्रेजेंटर की लिस्ट बहुत शानदार है. अलग-अलग देशों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े कलाकार इसमें शामिल हैं.
कब और कहां होने वाला है इवेंट?
अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट कलाकारों में लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो, टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, बेनिसियो डेल टोरो और पॉल थॉमस एंडरसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये शाम कितनी ग्रैंड और शानदार होने वाली है. इस इवेंट का आयोजन 22 फरवरी को लंदन के साउथबैंक सेंटर स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया जाएगा. ये कार्यक्रम शाम 7 बजे (BST) से शुरू होगा और दुनियाभर के दर्शक इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




