Anupama Upcoming Twists: एक बार फिर से अनुपमा की जान की दुश्मन बनेगी वसुंधरा, वजह बनेगी पाखी

Anupama Upcoming Twists: एक बार फिर से अनुपमा की जान की दुश्मन बनेगी वसुंधरा, वजह बनेगी पाखी

राजन शाही (Rajan Shahi) के सीरियल अनुपमा (Anupama) की टीआरपी में इस हफ्ते हालत खराब हो गई है. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की लाख कोशिशों के बाद भी इस शो की रटिंग लगातार गिरती चली जा रही है. सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब तक आपने देखा, वसुंधरा परिवार के सामने अनुपमा से माफी मांगती है. वसुंधरा दावा करेगी कि वो परी को अपनी बहू के तौर पर दोबारा अपना लेगी. पराग अनुपमा और उसके परिवार को अपने घर आने का न्योता देगा. पराग बताता है कि वो वसुंधरा का जन्मदिन मनाने वाला है.

कोठारी हाउस में बजा अनुपमा के नाम का डंका

वसुंधरा की बातें सुनकर तोषु और पाखी को जोरदार मिर्ची लगती है. वहीं दूसरी तरफ अनुपमा कोठारी हाउस आने के लिए राजी हो जाती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल अनुपमा में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा और वसुंधरा मिलकर श्रीनाथजी की आरती करने वाली हैं. आरती के दौरान अनुपमा रोने लग जाएगी. वहीं वसुंधरा गौतम और माही को जरा भी भाव नहीं देगी.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

वसुंधरा को तोषु दिखाएगा नखरे

वसुंधरा दावा करेगी कि उसे अब अपने और परायों के बारे में समझ आ चुका है. वहीं तोषु और पाखी बार बार वसुंधरा को ताने से वाले हैं. वसुंधरा सब कुछ भुलाकर परी, राही और अनुपमा की तारीफ करेगी. इतना ही नहीं वसुंधरा तो तोषु को समधी का सम्मान देने के लिए भी राजी होने वाली है. हालांकि अनुपमा वसुंधरा को ऐसा करने से रोक देगी. भगवान की आरती के बाद वसुंधरा और अनुपमा मिलकर गेम खेलने वाली हैं. वहीं अनुपमा सबको अपना डांस भी दिखाएगी.

वसुंधरा का खौलने वाला है खून

इसी बीच वसुंधरा और अनुपमा के परिवार के लोग एक स्किट भी करने वाले हैं. ये सभी लोग एक दूसरे की मजाक बनाएंगे. पाखी वसुंधरा बनकर अनुपमा को जलील करने वाली है. ऐसा होते ही वसुंधरा का दिमाग खराब हो जाएगा. वसुंधरा असल में अनुपमा के साथ झगड़ा करने वाली है. अनुपमा और वसुंधरा को झगड़ा करते देखकर परिवार के लोगों को सदमा लगने वाला है. इतना ही नहीं वसुंधरा अनुपमा को 12 पन्ने का भाषण देने वाली भी बताने वाली है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *