जिले में 13-14 अप्रैल को शादी का बड़ा मुहूर्त है। इसमें गैस सिलिंडर लेने के लिए आपूर्ति कार्यालय पर लाइन लग रही है। मंगलवार को पूरे जिले में विभाग के पास 150 के करीब आवेदन पहुंचे। इन आवेदनों का पूर्ति निरीक्षकों ने सत्यापन किया और 50 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए गैस एजेंसियों को शादी के लिए सिलिंडर मुहैया कराने के आदेश जारी किए हैं। शेष 100 आवेदनों की जांच जारी है।
रसोई गैस संकट के बीच जिन परिवारों में शादी समारोह है, उनकी चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत आवश्यक औपचारिकता के बाद उन्हें दो सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता को शादी के कार्ड संग आदेश के रूप में एक पत्र कार्यालय से जारी किया जा रहा है।
इसमें गैस एजेंसी का नाम भी नहीं लिखा जा रहा ताकि उपभोक्ता अपने निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर वह आदेश दिखाकर अस्थायी व्यावसायिक कनेक्शन ले सकता है। इसके लिए जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से सभी गैस एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शादी के सिलिंडरों की आवश्यकता को देखते हुए अपने पास व्यावसायिक सिलिंडर रिजर्व रखें ताकि उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा सके।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.